Let’s travel together.

हलाली डेम की नहरों का घटिया निर्माण,बनने के साथ ही टूट रही नहरे

0 102

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सम्राट अशोक बांध सागर( हलाली डैम) की सिचाई परियोजना के अंतर्गत बनी नहर में किए गए घटिया निर्माण कार्य अब धीरे-धीरे उजागर होने लगा है। करोड़ों की लागत से 4 साल पहले ही नहर निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन पूर्ण हुआ ही नहीं कि दूसरी ओर टूटना भी शुरू हो गया। नहर कई जगह क्षतिग्रस्त तो कई जगह दरारें पड़ गई है। नहर को बने हुए 4 साल हो गए। इसमें अधिकारियों के संलिप्त होने की वजह निर्माण भष्ट्राचार की भेंट चढ़ गया। ठेकेदार ने बेहद ही घटिया तरीके से नहर का निर्माण किया है। इस कारण 4 साल के भीतर ही जगह-जगह दरारें पड़ गई है। लेकिन अब किसानों की मांग उठने लगी है ग्राम बरजोरपुर, सरार, नरखेड़ा सेमरा ,अंबाडी, मुस्काबाद यदि गांव के किसानों ने मांग की है कि नहरों के निर्माण कार्य की वरिष्ठ अधिकारी जांच करें। दोषी ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

उल्लेखनीय है कि नहर के निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है। जिसे लेकर किसानों के द्वारा शुरू से ही विरोध जताया जाता रहा है। लेकिन अधिकारियों ने कभी भी इसकी सुध नहीं ली। जिसका नतीजा यह हुआ कि ठेकेदार मनमानी से घटिया निर्माण करता चला गया। नहरों के निर्माण के लिए जो मापदंड तय किए गए थे उनकी अनदेखी की गई है। घटिया निर्माण का अंदाजा नहर की हालत को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। ठेकेदार ने कई जगह हलाली डैम परियोजना की नहर को आरसीसी बना दी तो कई जगह आज तक कच्ची नहर पड़ी हुई है। जो कच्ची नहर बची हुई कि उसका निर्माण आज तक नहीं किया गया है जबकि आसपास नहर का निर्माण हुए 4 साल हो गए हैं। नहर के ऊपर तारीख भी अंकित है इसके बावजूद भी नहर जगह जगह फूटने लगी है जितनी भी नई जगह पर नहर बनी है उतनी सब जगह दरारें आने लगी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। ठेकेदार ने किस हद तक घटिया निर्माण किया है। आसपास की नहर बने हुए 4 साल हो गए हैं। जबकि अंबाडी गांव आई हुई नहर आज भी कच्ची पड़ी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811