Let’s travel together.

आचार्यश्री विद्यासागरजी के सानिध्य में 9 से 15 दिसंबर तक पंचकल्याणक गजरथ महामहोत्सव

0 181

रायपुर जिले की धर्म नगरी तिल्दा नेवरा में व्यापक स्तर पर चल रही तैयारियां
सुरेंद्र जैन रायपुर
रायपुर जिले की धर्मनगरी तिल्दा नेवरा में धरती के भगवान महातपस्वी परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज जी के ससंघ सानिध्य में 9 से 15 दिसंबर तक होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक जिनबिंब प्रतिष्ठा महामहोत्सव की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी हैं वहीं पूज्य आचार्यश्री के दर्शनार्थ प्रतिदिन देश विदेश से भी श्रद्धालुओं का आना जारी है।
जिले की धर्म नगरी तिल्दा नेवरा में बहुत छोटी सी समाज ने आचार्यश्री के मंगल आशीर्वाद से प्राचीन कलाकृति में भव्य पाषाण के जिन मन्दिर जी का निर्माण कराया है जहां पाषाण से भगवान बनाने की धार्मिक प्रक्रिया आचार्यश्री के ससंघ मंगल सानिध्य में होगी।

*दिख रही जैन हिन्दू एकता की अनूठी मिसाल*
धार्मिक नगरी तिल्दा नेवरा में जैन धर्म के कार्यक्रम हों या हिन्दू धर्म के कार्यक्रम सभी एकजुटता के साथ तन मन धन से समर्पित होकर भाव भक्ति के साथ धार्मिक आयोजनों को चार चांद लगा देते हैं हिन्दू व जैनियो के धार्मिक आयोजनों के दौरान ऐंसा वातावरण निर्मित होता है मानो धरती का स्वर्ग यही है यही है कुछ इसी तरह की एकता व धर्म के प्रति महातपस्वियों के प्रति समर्पण की भावना भक्ति की भावना इन दिनों तिल्दा नेवरा में देखने को मिल रही है।
*जैनियो से अधिक अजैन पहुच रहे गुरु दर्शन को*
महातपस्वी परम पूज्य आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज जी के चरणों की रज को मस्तक पर लगाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से लेकर तमाम बड़े नेता लालायित रहते हैं उनके दर्शनों को प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुच रहे हैं जैनियो से अधिक अजैन पहुच रहे वहीं विदेशों से भी गुरु दर्शन को श्रावकों का आना हो रहा है।
*अग्रवाल जी का निःशुल्क लंगर*
तिल्दा नेवरा के धर्म के प्रति समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता शिव अग्रवाल भी इन दिनों जैन धर्म के भव्य आयोजन में तन मन धन से समर्पित होकर सहयोग कर रहे हैं वह सुबह साढ़े छह बजे से लेकर संध्या साढ़े छह बजे तक यहां आने वाले भक्तों को चाय काफी बिस्किट की निःशुल्क व्यवस्था का लंगर चला रहे हैं मानव सेवा को अपना धर्म मानने वाले शिव अग्रवाल जी कहते हैं साक्षात धरती के भगवान महातपस्वी के पावन चरण हमारे तिल्दा नेवरा में पड़ने से हम धन्य हो गए गुरु आशीष की मंगल कामना के साथ वह पुण्य कमा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811