Let’s travel together.

देश का वातावरण राम में हो रहा है: सांसद डॉक्टर के पी यादव

0 119

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सांसद यादव ने कोलारस विधानसभा के मठ मंदिरों पर जाकर किया सेवा कार्य

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक मंदिरों में जाकर सेवा करने का आह्वान किया है इसी क्रम में सांसद डॉक्टर के पी यादव एक दिन एक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर प्रमुख मठ मंदिरों में दर्शन व सेवा कार्य कर रहे हैं। इसी तारतम्य में वह आज कोलारस विधानसभा क्षेत्र के सर्वप्रथम बदरवास पहुंचे जहां मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर, श्री राधाबल्लभ मंदिर एवं पुरुषोत्तम जी मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। इसके पश्चात लुकवासा मण्डल में टुडयावद में कैलधार आश्रम,श्री भाटी सरकार, कोलारस में श्री कुंडन सरकार तथा बड़ा हनुमान मंदिर में सुंदरकांड में सम्मिलित हुए इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि सारा देश इस समय भगवान राम के रंग में रंग चुका है हम सभी 22 तारीख को अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर दिवाली मनाएं।
इस अवसर पर उन्होंने घर-घर जाकर पीले चावल अक्षत भेंट करके नागरिकों से दिवाली मनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उनके साथ बदरवास मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव,सांसद प्रतिनिधि अवतार सिंह यादव,लुकवासा मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रघुवंशी,कोलारस मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ सांसद प्रतिनिधि सिमरन रंधावा,गणेश धाकड़ सहित तीनों मंडल के पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811