रंजीत गुप्ता शिवपुरी
वैश्य कल्याण ट्रस्ट की कोर ग्रुप की बैठक भोपाल के होटल ताज मे देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं वेदांता ग्रुप के अपनी संपत्ति (१२.४९ बिलियन डॉलर) का 75% दान करने वाले चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल एवं भास्कर ग्रुप के निदेशक एवं ट्रस्ट अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता की गरिमापूर्ण उपस्थित में बैठक सम्पन्न हुई।
समाज के इन स्तंभों के साथ 1 घंटा से भी ज्यादा समय तक चर्चा कर समाज के उत्थान के लिए अपना ज्ञानवर्धन किया।
बैठक में शिवपुरी से प्रदेश महामंत्री भारत अग्रवाल एवं संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा ने सहभागिता की।
उन्होंने बताया कि इस दौरान जीवन का निचोड़ मिला कि शिखर पर बैठा इंसान जब सादगी, सरलता एवं शालीनता के साथ साथ ज़मीन से जुड़े होते हुए देश और समाज के लिए कुछ करने की प्रबलतम इक्षाशक्ति रखता है ,तो उस इंसान की सफलता महानता में बदल जाती है।
वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की प्रदेश कोर समूह की बैठक के अंत में महासम्मेलन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।