मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
15 मार्च से खरमास की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों पर अस्थायी रोक लग गई है।ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 14 मार्च की रात 1 बजकर 4 मिनट पर खरमास प्रारंभ हुआ। यह अवधि तब शुरू होती है जब सूर्य का मीन राशि में प्रवेश होता है। इस समय को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। इस हिसाब से 35 दिन तक शादियां बंद रहेगी।
इसी कारण इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं।
खरमास समाप्त होने के बाद 20 अप्रैल से एक बार फिर विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। 20 अप्रैल से 7 जुलाई तक विवाह के कई उत्तम मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।
अप्रैल में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29,
मई में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14,
जून में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29।
जुलाई में 1, 6, 7।
नवंबर में 21, 24, 25, 26,
दिसंबर 2026: 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12, 20, 21, 27, इन तारीख में शुभ विवाह मुहूर्त है
धार्मिक दृष्टि से यह समय भगवान की पूजा, दान-पुण्य और साधना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।