Let’s travel together.

गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन

0 113

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की‌ गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी में सड़क निर्माण के साथ जनसुविधाओं के विस्तार की मांग उठी है। ग्राम पंचायत ने इस संबंध में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी), भोपाल को आवेदन भेजकर आवश्यक कार्य कराने की मांग की है। गौरतलब है कि रायसेन से राहतगढ़ तक लगभग 100 किमी लंबी मुख्य सड़क का निर्माण कार्य निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। यह मार्ग ग्राम गढ़ी के आबादी क्षेत्र से होकर गुजरता है, तथा यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है।

ग्राम पंचायत गढ़ी सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने इस बावत आवेदन दिया है। जिसमें आरएसी फ्यूल पेट्रोल पंप से शिवा पेट्रोल पंप (कढ़ैया) तक सड़क के दोनों ओर करीब एक-एक किमी क्षेत्र में नाली निर्माण की जरूरत बताई गई है। विशेषकर लोहागढ़ टोला क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल, खेल मैदान और दशहरा मैदान होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है।

साथ ही नाली और सड़क के बीच खाली जगह पर पेवर ब्लॉक लगाने का सुझाव दिया गया है, ताकि पैदल चलने वालों को सुविधा मिल सके और क्षेत्र की स्वच्छता व सौंदर्य भी बढ़े। इसके अलावा गढ़ी बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए नए प्रतीक्षालय के निर्माण और मुख्य मार्ग पर पर्याप्त रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी की गई है। आवेदन में एमपीआरडीसी से संबंधित एजेंसी को मौके पर सर्वे कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्य शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811