Let’s travel together.

लायंस क्लब द्वारा पंचम संस्कार कक्षा पर्यावरण संरक्षण और जल बचाओ विषय पर आयोजित हुई

0 445

विदिशा।लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा संस्कार कक्षा का प्रतिमाह सतत आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पंचम संस्कार कक्षा का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा में पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाओ, और पॉलिथिन मुक्त भारत विषय पर किया गया.

परम्परा के अनुसार सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ एवं मुख्य वक्ता पर्यावरणविद मनोज पांडे एवं क्लब गतिविधि चेयर पर्सन MJF लायन राजकुमार सर्राफ द्वारा मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर संस्कार कक्षा का श्री गणेश किया। शिक्षक अमित देवलिया एवं अनिल श्रीवास्तव द्वारा तिलक लगाकर एवं फूल माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष एवं महाराणा प्रताप कॉलेज के संचालक लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ ने पर्यावरण का हमारे जीवन में महत्त्व बताते हुए शब्द सुमन से सभी का स्वागत किया.

क्लब से विशेष आमंत्रित सदस्य एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने पर्यावरण और पंच तत्वों के बारे में बताते हुए भूमिका प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता मुक्तिधाम विदिशा के सचिव, समाजसेवी, पत्रकार श्री मनोज पांडे द्वारा पर्यावरण पर विस्तार से बोलते हुए काग उद्यान एवं नक्षत्र वाटिका जैसी विश्व की अमूल्य जानकारी से छात्राओं को अवगत कराते हुए पर्यावरण पर व्यख्यान दिया. कक्षा सत्र के समापन पर इस विषय पर क्विज आयोजित हुआ और सही जवाब देने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिए गए. कार्यक्रम संचालन संस्कार कक्षा प्रभारी शिक्षाविद लायन के एन शर्मा ने किया संस्कार कक्षा समिति सदस्य एवं क्लब मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती जयंती सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर समाजसेविका वैष्णवी राजपूत सहित स्कूल स्टॉफ और छात्राएं उपस्थित रहीं.

न्यूज़ सोर्स- लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़
प्रेसिडेंट,लायंस क्लब विदिशा मेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811