Let’s travel together.

संविधान में प्रदत्त अधिकारों को जीवन मे करें आत्मसात,संविधान दिवस पर न्यायधीशों ने रखे विचार

0 120

 

सुरेंद्र जैन रायपुर

संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीशों ने माना में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को प्रत्येक भांरतीय अपने जीवन मे आत्मसात करें।
राष्ट्रीय विधिक सेवाप्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अध्यक्ष/ न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला सत्र न्यायाधीश अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी एवं सचिव के मार्गदर्शन में 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय वृद्ध आश्रम माना रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें न्यायाधीश गणों द्वारा संविधान दिवस मनाया

इस अवसर पर राकेश कुमार सोम ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान के द्वारा दिए गए अधिकारों एवं कर्तव्य को हमें ना सिंर्फ़ जानना है बल्कि जीवन मे आत्मसात भी करना है ओर हर नागरिक को जागरुक करते हुए प्रगतिशील समाज में अपनी अहम भूमिका निभाना है साथ ही संविधान द्वारा संविधान में उल्लिखित संविधान के अनुच्छेद 39 (क)* में उल्लिखित आर्थिक न्याय को बताते हुए न्यायाधीश गणों ने हर वर्ग तक तक न्याय को पहुंचाने के मध्यम जिला सत्र न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सहायता योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की उक्त आयोजन में ग्रामीण जनों छात्र-छात्राओं एवं अन्य जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस अवसर पर एडीजे राकेश कुमार सोम द्वितीय फास्ट ट्रेक कोर्ट विशेष न्यायधीश रायपुर , मधुसूदन चंद्राकर अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर, भूपेश कुमार बसंत द्वितीय व्यवहार न्यायधीश वर्ग-1, सुश्री उन्नति माहेश्वर चतुर्थ व्यवहार न्यायधीश वर्ग-2 रायपुर, लक्ष्मी मेश्राम अधीक्षक वृद्धाश्रम माना रायपुर एवं पैरालीगल वालेंटियर्स श्रीमती लोमिन साहू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811