Let’s travel together.

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन

0 110

16दिसम्बर 2023 से 22दिसम्बर 2023 तक आयोजित हे फिल्म फेस्टिव

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल.बेशकीमती शिल्पकलाओं के लिए विश्वविख्यात खजुराहो को अब बांस-बल्लियों से तैयार की गई टापरा टॉकीज में फिल्मों की प्रदर्शनी वाले अपने अनोखे अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए भी जाना जाता है. इसी क्रम में मध्यप्रदेश के सबसे बड़े पर्यटन केंद्रों में से एक खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (KIFF) का 9वां एडिशन 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच खजुराहो के बुंदेला रिसोर्ट में आयोजित होगा. सात दिनों तक चलने वाले इस समारोह का आयोजन फिल्म अभिनेता व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुन्देला के प्रयास प्रोडक्शन के बैनर तले होता है. इस बार समारोह की थीम बॉलीवुड की महान अभिनेत्री श्रीदेवी पर आधारित है. इस दौरान उनकी लाडला, नगीना, इंग्लिश विंग्लिश, मॉम जैसी कुछ विशेष फिल्मों के साथ-साथ भारतीय और विदेशी फिल्मों के अलावा शार्ट फिक्शन फिल्म्स, नई बुंदेली फिल्म्स, यूरोपियन फिल्म्स, मोबाइल शार्ट फिल्म्स, सर्वश्रेष्ठ रील, ट्रिब्यूट श्रीदेवी फिल्म व महिला फिल्म मेकर्स की फिल्मों का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा. , इस बार अन्य गतिविधियों के अतिरिक्त आगंतुकों को समारोह में उपस्थित रहने वाले सेलिब्रिटीज के साथ डिनर करने का अवसर भी प्राप्त होगा, जिसके लिए उपयुक्त पास की व्यवस्था की जाएगी. इसके अतिरिक्त फिल्म वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्कॉलर्शिप भी प्रदान की जाएगी. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फ़्रांस और न्यूजीलैंड की फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी. जाने माने निर्देशक बोनी कपूर, फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर,फिल्म एक्टर व डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी, रमेश सिप्पी, प्रोडूसर मनमोहन सेठी, फ्रेंच एक्ट्रेस मैरिएन बोर्गो आदि प्रमुख रूप से शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से देश के जाने माने फिल्म मेकर्स के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रभावशाली मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है. इस बार कुछ नए अंदाज और इवेंट्स के साथ किफ़ को और अधिक शानदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जाहिर तौर पर किफ़ के माध्यम से बुंदेली कला संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय लोक कलाकारों को मंचन का भरपूर अवसर भी मिलता है. समारोह में न केवल खजुराहो बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुँचते हैं. वहीं पर्यटन नगरी होने के कारण, समारोह में देशी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा भी लगा रहता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811