Let’s travel together.

बीबीए की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए शिवपुरी के छात्र की ब्राजील में मौत

0 142

 

-परिवार में एकलौता बेटा था मृतक छात्र

– प्रशासन ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में ब्राजील में मौत हो गई है। शिवपुरी का यह छात्र अमेरिका में बीबीए की पढ़ाई के लिए गया था लेकिन इस दौरान यूनिवर्सिटी ने इस छात्रा को कुछ साथियों सहित ब्राज़ील टूर के लिए भेजा था तभी ब्राजील में छात्र की तबीयत खराब हो जाने पर इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृत छात्र के परिजनों का कहना है कि बेटे की मौत अब सही कारण पता नहीं चल सका है। वहीं शिवपुरी के जिला प्रशासन ने भी मृत छात्र के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

परिवार में एकलौता बेटा था मृतक छात्र-

छात्र नवजोत सिंह (23 ) शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के नेतवास गांव का रहने वाला था। उसके पिता शेर सिंह सरदार कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और नवजोत सिंह उनका इकलौता बेटा था। बताया जाता है कि दो महीने पहले ही उसने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बीबीए में एडमिशन लिया था। वह यूनिवर्सिटी की ओर से अपने कुछ साथियों के साथ 10 दिन के लिए ब्राजील टूर पर गया था। तभी उसकी व उसके एक अन्य साथी छात्र की तबीयत बिगड़ गई। जो अन्य छात्र है वह चंड़ीगढ़ का बताया गया है। तीन दिन पहले दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नवजोत की उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्रशासन ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन-

शिवपुरी के जिला प्रशासन ने मृत छात्र के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने परिवार की हर संभव मदद की बात कही है। कलेक्टर ने सूचना मिलते ही कोलारस एसडीएम को परिवार से मिलकर सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811