Let’s travel together.

खोड़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी जीत का किया दावा

0 109

 

– शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ रोचक मुकाबला

– खोड़ में देखा गया लाडली बहना योजना का असर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले गए। इस दौरान शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में से एक खोड़ क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच यहां पर चुनावी राजनीति का माहौल गरमाया रहा। शुक्रवार के दिन खोड़ भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाते हुए नजर आए। यहां पर खोड़ स्कूल प्रांगण में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान यहां पर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े हुए नेता अपने-अपने पोलिंग टेबल लगा कर बैठे हुए थे। मतदान वाले दिन भाजपा के कार्यकर्ता मोदी और शिवराज के दम पर भाजपा को वोट देते देने की अपील हाथ जोड़कर करते रहे जबकि दूसरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मध्य प्रदेश में बदलाव की बात कहते हुए जनता से वोट मांगे। इस दौरान शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव खोड़ में यहां पर भाजपा के कार्यकर्ता दिनेश गुप्ता एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा की लाडली बहन योजना का लाभ यहां मिल रहा है और महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में वोट डाले हैं। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मप्र में होने वाले बदलाव की बात कहते हुए अपनी जीत का दावा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811