रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
दमोह शहर से करीब 14 किमी दूर ग्राम पंचायत इमलिया लांझी के अंतर्गत चोरमार ग्राम के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से कच्चे सड़क मार्ग से शहर की ओर आने जाने के लिए मजबूर है जो लगभग 3 किमी अधिक बताया गया है परंतु इसे अब तक बनाया नहीं गया है।

दमोह विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस ग्राम के ग्रामीणों को वैसे तो इन दिनों इस धूल भरे और ऊबड़ खाबड़ रास्ते से गुजरना पड़ता है परंतु बारिश के मौसम में कीचड़ और गंदगी के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय निवासी बट्टू, मुकेश, गिरधारी ने बताया कि सड़क मार्ग न होने से बहुत दिक्कत होती है बुजुर्ग और बीमारों को बहुत सावधानी से अस्पताल तक ले जाना पड़ता है क्योंकि मार्ग में बहुत गड्ढे है कई बार जनप्रतिनिधियों को कहा पर सुनवाई नहीं होती है।