Let’s travel together.

खेतों में 17 नवंबर को नहीं टूटेंगे टमाटर, बड़े कृषकों ने दिया आश्वासन

0 111

– छोटे मझौल कृषक व मजूदरों को मतदान करने के लिए विशेष छूट रहेगी

– खेतों में काम करने वाले छोटे किसान भी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी
निभाएंगे
रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पांच विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान शिवपुरी जिला जो टमाटर उत्पादक जिला है यहां पर मजूदर व छोटे किसानों को मतदान करने के लिए विशेष छूट मिलेगी। इसका आश्वासन शिवपुरी जिले के बड़े कृषक टमाटर उत्पादक किसानों ने जिला प्रशासन को दिया है। कलेक्टर कार्यालय में बीते रोज हुई एक बैठक के दौरान शिवपुरी जिले के बड़े कृषकों ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि उनके खेतों में काम करने वाले छोटे मझौल कृषक व मजूदरों को मतदान करने के लिए विशेष छूट रहेगी यानी कि उस दिन खेतों में टमाटर नहीं टूटेंगे ।
इस दौरान मतदान वाले दिन मजदूर में अन्य छोटे कृषकों को मतदान करने के लिए विशेष छूट रहेगी। उनकी मजदूरी नहीं काटी जाएगी और उन्हें वोट डालने के लिए आवश्यक छूट रहेगी। इस तरह का आश्वासन बड़े कृषकों द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया है। गौरतलब है कि शिवपुरी बड़े टमाटर उत्पादक जिलों में जाना जाता है और इस समय टमाटर के उत्पादन के बाद टमाटर टूटने का टाइम चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या मजदूर खेतों में काम कर रहे हैं। 17 नवंबर को मतदान वाले दिन यह मजदूर वोट डालने के लिए अवश्य आए और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाए इसके लिए लिए सभी बड़ी बड़े कृषकों की एक बैठक कलेक्टर कार्यालय में बीते रोज आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी बड़े कृषकों द्वारा प्रशासन को यह आश्वासन दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811