सामाजिक समरसता और सभी का सम्मान रहा है परिवार का स्वभाव-शिवजी पटेल
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल के वयोवृद्ध पिता शिवाजी पटेल ने किया वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण दिया हे।उन्होंने कहा हे कि यह एक सम्पादित वीडियो हे व्हाट्सएप ग्रुपों में षडयंत्र पूर्वक प्रसारित करके यह जताने का असफल प्रयास किया जा रहा है कि वे किसी समाज विशेष के विरोधी हैं।
उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल के वयोवृद्ध पिता एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता शिवाजी पटेल ने इसका पुरजोर प्रतिववाद करते हुए क्षमा याचना भी की है।
एक वक्तव्य में कहा गया है कि हालांकि क्षेत्र के मतदाता इन कथित वायरल सामग्री की सचाई को समझ रहे हैं और उन पर इस सबका कोई प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा। भाजपा प्रत्याशी के पिता और वयोवृद्ध संठगनकर्ता तथा कई पदों पर आसीन रहे शिवाजी पटेल को विवाद में लाने का यह असफल प्रयास किया गया है। इसमें अद्भुत संगठनकर्ता शिवाजी पटेल समाज की 50 साल पुरानी स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं। अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए वे अपनी शासकीय सेवा के दौरान इस क्षेत्र में हुई पदस्थापना के समय के गांवों की हालत के बारे में बता रहे हैं। बातचीत में रघुवंशी समाज के प्रति कोई नकारात्मक टिप्पणी न होकर उस समय की स्थितियों की व्याख्या करने का वे प्रयास करते हैं।
यह दिया स्पष्टीकरण –
इस संबंध में वयोवृद्ध नेता शिवाजी पटेल ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें उन्होने कथित वीडियो में छेडछाड की बात कहते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी भावना ऐसी कतई नहीं रही, जैसा कि कुछ लोग कह रहे हैं। वे और उनका परिवार हमेशा ही सामाजिक समरसता में विश्वास करता रहा है और रघुवंशी समाज से भी उनकी आत्मीयता है। वयोवृद्ध नेता ने खेद व्यक्त करते हुए उन सभी से खुले दिल से क्षमा याचना की है, जिनकी भावनाएं किसी भी रूप में आहत हुई हैं। इधर रघुवंशी समाज के अधिकांश लोगों का कहना है कि उनकी प्रबुद्ध समाज राजनीतिक षडयंत्रों को समझती है। वयोवृद्ध नेता की क्षमा याचना उनके बडप्पन का प्रतीक है।