Let’s travel together.

संघ से जुड़े सेवा भारती ने मुक्तिधाम को उपलब्ध कराएं पक्षियों के लिए जल पात्र

0 622

आगे भी सेवा का संकल्प लिया गया, चौहान परिवार की तीन तीन पीढ़ियों ने किया श्रमदान

विदिशा। मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि भीषण गर्मी का आगाज हो चुका है इसको लेकर मुक्ति धाम सेवा समिति ने पहले से ही मिट्टी के जल पात्र और सकोरे जगह जगह पेड़ों पर टांग दिए थे यहां के काग उद्यान से लेकर मुक्तिधाम के अनेकों पार्कों में इन्हें स्थापित करवा दिया गया था। इसी को लेकर बढ़ती भीषण गर्मी के कारण रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सेवा भारती केंद्र विदिशा के लॉयन जी एस चौहान अपनी धर्मपत्नी बहू बेटी और नातिन नातियों के साथ मुक्तिधाम पहुंचे जहां उन्होंने प्लास्टिक से बने जल पात्र मुक्ति धाम सेवा समिति को उपलब्ध कराए हैं।

इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने कहां की संघ और सेवा भारती ना केवल मानव जाति के लिए बल्कि निरीह और बेजुबान पशु पक्षियों के लिए भी सेवा का प्रकल्प चलाते हैं यही सेवा ईश्वर को भी पसंद है उन्होंने सभी लोगों से आवाहन किया है कि भीषण गर्मी का आगाज हो चुका है ऐसे में सभी को अपने अपने क्षेत्र में पक्षियों के लिए जल पात्र और भोजन की व्यवस्था अवश्य करनी चाहिए। लॉयन जीएस चौहान ने कहा कि मुक्ति धाम सेवा समिति के सेवा कार्य पर्यावरण से लेकर नदियों को बचाना तथा पशु पक्षियों के लिए भी इनकी निरंतर सेवाएं जारी है इसी भाव को देखते हुए हमारे संगठन द्वारा आज बड़ी संख्या में जल पात्र उपलब्ध कराए गए हैं आने वाले समय में हम और जल पात्र मुक्तिधाम सेवा समिति को उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे लॉयन जीएस चौहान लायन राजकुमार सर्राफ हेमंत विश्वास मंडी के वरिष्ठ व्यापारी मान सिंह रघुवंशी दुर्गा प्रसाद खत्री बंटी भैया मोहनलाल साहू संतोष गुप्ता मुकेश कुशवाह सत्यम ताम्रकार सुधीर जैन आदि लोग मौजूद थे। इस अवसर पर विशेष श्रमदान में लॉयन जी एस चौहान की तीन पीढ़ियां सेवा कार्यो के लिए उपलब्ध थी उन्होंने भी जमकर श्रम साधना की।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811