Let’s travel together.

सिवनी में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या,बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप

0 155

-ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया
-मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे

मप्र के सिवनी जिले के बादलपार गांव में दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है।बादलपुर पुलिस चौकी को 3 बजे सूचना मिली कि सिमरिया में गौवंश कुछ लोगों के पास है जहां मौके पर पुलिस स्टॉप मौके पर पहुंचा।


ग्रामीणों का आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ बलवा और जमकर मारपीट की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया जहां अस्पताल में डॉक्टर्स ने लोगो को मृत किया वही एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा के साथ हत्या और एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस का कहना कि इसमें कई आरोपियों के नाम सामने आ सकते है पुलिस अन्य आरोपी की पहचान कर जल्द पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। वही नेशनल हाईवे 44 पर विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811