सहारा में फंसी राशि वापस कराऊंगा
सागर ।आम आदमी पार्टी सागर के प्रत्याशी इंजी मुकेश जैन “ढाना” ने आज नगर के तीन वार्डों में सघन जनसंपर्क किया और युवाओं से झाड़ू के लिए वोट मांगा सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने कहा कि हमें रोजगार की जरूरत है हम आपके साथ हैं उन सभी युवाओं के साथ मैंने संकल्प लिया कि सागर का विधायक बनने के बाद में सागर के युवाओं को रोजगार मिले इसका भरपूर प्रयास किया जाएगा सागर में उद्योग धंधे लगाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
सागर नगर में हजारों की संख्या में लोगों की बहुमूल्य राशि सहारा में फंसी हुई है उसे वापस निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा
विनय नामदेव ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान सागर में बदलाव की चर्चा जोरों पर है और आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे घर-घर पहुंच रही है।
जनसंपर्क में आज बंटी जैन, बबलू चौधरी अनुज राजा राकेश सोनी वीके जैन आदि साथ में थे
7 नवंबर को जनसंपर्क अभियान चकराघाट से शुरू होगा और लक्ष्मीपुरा, मोराजी, सरस्वती मंदिर, वर्धमान कॉलोनी, शीतला माता मंदिर, मच्छरयाई होते हुए केशवगंज आदि स्थानों पर होगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।