Let’s travel together.

बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी

0 160

केदारनाथ धाम। विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की व्यस्तता के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत रविवार को केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ का दर्शन कर देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस पार्टी ने इसे राहुल गांधी का निजी यात्रा बताया है।

उत्तराखंड कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा की राहुल उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा पर हैं। इस दौरान कोई राजनीतिक आयोजन नहीं होगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के लिए राहुल गांधी यहां रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठान करेंगे।


रुद्राभिषेक के बाद राहुल गांधी केदारनाथ के निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। साथ श्रद्धालुओं और पंडा-पुरोहितों से भी मुलाकात करेंगे। बताया जाता है कि बाबा केदारनाथ में राहुल गांधी की काफी आस्था है। इससे पहले साल 2015 में भी राहुल गांधी पैदल यात्रा करके केदारनाथ धाम पहुंचे थे। केदारनाथ में दो दिन प्रवास करने के बाद वह मंगलवार दोपहर को दिल्ली लौटेंगे।


उत्तराखंड कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आ रहे हैं। ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए इस यात्रा को एकांत में पूर्ण करने दें। आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन मन से कर सकते हैं और अगली बार अपने प्रिय नेता से मिल सकते हैं।

न्यूज़ सोर्स-तारकेश्वर शर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811