Let’s travel together.

रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए उनका नामांकन मान्य किया

0 222

 

रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र पर लगाई गई आपत्तियों के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए उनका नामांकन मान्य किया है।

जिससे सुरेंद्र पटवा को राहत की सांस मिली है। हाई प्रोफाइल सीट भोजपुर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल, भाजपा से बगावत कर नामांकन जमा करने वाले गणेश मालवीय, और संयम जैन ने सुरेंद्र पटवा के नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र पर कुछ जानकारियां छिपाने पर मंगलवार को आपत्ति दर्ज कराई थी।इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रशेखर श्रीवास्तव के समक्ष दोनों ही पक्षों के वकीलों ने अपने तर्क प्रस्तुत किए थे और काफी देर तक सुनवाई हुई। सुरेंद्र पटवा को सबूत पेश करने का समय दिया गया था। आज सुनवाई के दौरान सुरेंद्र पटवा के वकीलों द्वारा सबूत पेश किए गए। इसके बाद उनका नामांकन मान्य किया गया है।

बाइट –  अमित् सोनी आपत्तिकर्ता के वक़ील

आपत्ति दर्ज कराने वाले एडवोकेट अमित कुमार सोनी ने रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रशेखर श्रीवास्तव के समक्ष लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किए गए हलफनामे के अनसार सुरेंद्र पटवा ने 28 मामलों में सजा होने की जानकारी दी है, जबकि चुनाव के लिए पेश किए शपथ पत्र में सिर्फ 6 मामलों में सजा होने की जानकारी दी है। शपथपत्र में 7/2022 केस नंबर को अपना बताया है, जबकि यह केस पटवा से संबंधित नहीं है। रिटर्न की जानकारी भी एक साल की ही दी गई है, जबकि निर्वाचन आयोग के प्रोफार्मा के अनुसार पांच साल के रिटर्न की जानकारी भरना था।

बाइट सुरेंद्र पटवा भाजपा प्रत्याशी भोजपुर

बाइट राजकुमार पटेल कांग्रेस प्रत्याशी भोजपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811