Let’s travel together.

कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों पर खेल-खेल में समझाया गया मतदान का महत्व

0 97

– मतदाता जागरूकता के तहत हुआ खेल सप्ताह का आयोजन

– जिले के प्रत्येक जनपद पंचायत के विभिन्न गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हो रहे आयोजित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रविंद्र चौधरी के मार्गदर्शन एवं जिला स्वीप नोडल उमराव सिंह मरावी के निर्देशन में जिले में हर दिन नए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में हर रोज नए नए तरीको से मतदाताओ को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। सर्वप्रथम सबसे कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों को चिन्हाकित किया गया एवं प्रत्येक कम मतदान वाले मतदान केंद्र पर जनपद से एक अधिकारी कर्मचारी भेजकर कम मतदान होने के कारण जाने ,इसके पश्चात इन्ही मतदान केंद्रो पर अधिक से अधिक स्वीप गतिविधि की जा रही है जिस से शत प्रतिशत मतदान हो सके।
पिछले विधानसभा चुनाव में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के पिपरसमां एवं सिंघनिवास पंचायत में कम मतदान हुआ था जिसके चलते पिपरसामा में वृद्धमतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रस्साकस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गयी इसका लक्ष्य सिर्फ खेल खेल में वृद्ध मतदाताओं को मतदान का महत्व बताना था , रस्साकस्सी प्रतियोगिता में 8-8 वृद्ध मतदाताओं की टीम बनाई गयी। जिसमे हक्के धाकड़ 65 वर्ष एक टीम के कप्तान थे एवं दूसरी टीम के कप्तान चम्पालाल धाकड़ 75 वर्ष थे अंत में जीत हक्के धाकड़ की टीम हुई इस प्रतियोगिता में चंपा लाल धाकड़ 75 वर्ष बादामी धाकड़ 69वर्ष ,ललता शर्मा 67 वर्ष गोपाल शर्मा 60 वर्ष ,माखन धाकड़ 60 वर्ष, मोहन धाकड़ 49 वर्ष ,पापू धाकड़ 50 वर्ष, रघुवीर धाकड़ 35 वर्ष ,हक्के धाकड़ 65 वर्ष, कल्ला धाकड़ 60 वर्ष केलाश धाकड़ 55 वर्ष, गंगाराम धाकड़ 50 वर्ष ,हुकम धाकड़ 50 वर्ष सरदार धाकड़ 24 वर्ष सुनील धाकड़ 23 वर्ष विनोद धाकड़ 32 वर्ष ,राज कुमार परिहार 34 वर्ष ,गजाधर धाकड़ 39 ने भाग लिया। सभी वृद्ध मतदाताओं का माला पहनाकर, तिलक लगाकर सम्मान किया एवं मतदान की शपथ भी दिलवाई गई। इसी तरह सिंघनिवास पंचायत में युवाओ को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें गाँव के युवाओ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता के बाद सचिव सिंघनिवास और रोजगार सहायक ने सभी युवाओ को मतदान की शपथ दिलाई एवं सभी युवा मतदाता को बाहर पढाई के लिए अपने दोस्तों को मतदान हेतु बुलाने का आग्रह भी किया गया।
जिला पंचायत के सीईओ और स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने बताया कि जिले के हर जनपद पंचायत के विभिन्न गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिससे इस बार जिले में ज्यादा से ज्यादा प्रतिशत में मतदान हो सके। उन्होंने ने बताया कि खेल प्रतियोगिता हर जनपद में इस पूरे हफ्ते चलेंगी जिसमे ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए नए तरीके अपनाने का एकमात्र उद्देश्य है मतदाता मतदान का महत्व समझे ,इसके लिए खेल से अच्छा विकल्प दूसरा कोई नहीं है। इस खेल प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन में एपीओ अमित श्रीवास्तव ,बीसी एसबीएम नितिन जैन , सहायक मानचित्रकार बरुआ, सब इंजीनियर अरुण अहिरवार, सचिव पिपरसमा दामोदर गुप्ता,सचिव संघनिवास, रोजगार सहायक सिंघनिवास बलवंत का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस पाइपलाइन के गड्ढों में फंस रहा रायसेन! मिट्टी से भराई के बाद धंसी सड़क, हादसों का खतरा     |     नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811