Let’s travel together.

यूथ चला बूथ ,वोटिंग हैंड ,चुनाव आयोग का लोगो बनाकर,मतदाताओं ने मानव श्रंखला बनाकर मतदान हेतु किया जागरूक

0 109

यूथ चला बूथ ,वोटिंग हैंड ,चुनाव आयोग का लोगो बनाकर 600 स्कूली बच्चों , 250 अधिकारी कर्मचारी ,100 ग्रामीण मतदाताओं ने मानव श्रंखला बनाकर मतदान हेतु किया जागरूक

– शिवपुरी जिले में ऐतिहासिक एवं वृहद मानव श्रंखला बनाई गई

– एडीएम और सीईओ जिला पंचायत ने सभी मतदाताओं को मतदान के लिए दिलाई शपथ

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश में मतदान की तारीख 17 नवंबर जैसे जैसे निकट आती जा रही है। शिवपुरी जिले में स्वीप गतिविधियां जोर पकड़ती जा रही है। इसी क्रम में शिवपुरी जनपद के गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल शिवपुरी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ऐतिहासिक एवं वृहद मानव श्रंखला बनाई गयी इस मानव श्रंखला में 600 स्कूली बच्चों , 250 अधिकारी कर्मचारी ,100 ग्रामीण मतदाताओं ने मिलकर योगदान दिया , युथ चला बूथ , वोटिंग हैंड ,चुनाव आयोग का लोगो बनाकर लोगो को जागरूक किया गया , सभी मतदाता जागरूकता नारे लिखी तख्तियां लहराकर ये सन्देश दे रहे थे कि शिवपुरी इस बार शत प्रतिशत मतदान करेगा।


कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ अतिथियों का बैंड बाजे बजाकर सीईओ जनपद शिवपुरी एवं गुरुनानक स्कूल प्रबंधन ने किया , स्कूली बच्चों ने मतदाता गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की ,इसके पश्चात एडीएम शिवपुरी विवेक रघुवंशी ने मतदाओं को मतदान देने हेतु प्रेरित किया एवं सभी को मतदान की शपथ भी दिलवाई।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद शिवपुरी के सब इंजीनियर रविंद्र जैन , अरुण अहिरवार, नीरज खरे ,मुकेश धाकड़ ,राकेश श्रीवास्तव के साथ ही इटमा सचिव शिवराम पाल ,शिवदयाल कुशवाह सचिव रातौर ,आशाराम जाटव सचिव टोंगरा ,दामोदर गुप्ता सचिव पिपरसमा ,जितेंद्र रावत रोजगार सहायक सुहारा ,राजू धाकड़ रोजगार सहायक बांसखेड़ी , सचिव तानपुर एवं आर्ट एन्ड फाइन टीचर गुरुनानक स्कूल का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में एडीएम विवेक रघुवंशी ,सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी ,एडिशनल सीईओ ब्रह्मेन्द्र गुप्ता , dpc विवेक श्रीवास्तव , सीईओ जनपद शिवपुरी श्री गिर्राज शर्मा , जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती प्रियंका शर्मा , सहायक संचालक ओबीसी श्रीमती निकिता तामरे , रोजगार अधिकारी ,पीओ डूडा श्री गौड़, बीईओ श्री निगम ,बीआरसी श्री ओझा , गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल के चैयरमेन श्री महेंद्र सिंह अरोरा ,सेक्रेटरी श्री एस के अरोरा ,डायरेक्टर श्री महिपाल अरोरा ,श्रीमती नीलम अरोरा ,प्रिंसिपल श्रीमती कीर्ति चावला के साथ ही शिवपुरी जनपद स्टाफ एवं स्कूल स्टाफ ,पत्रकारगण ,ग्रामीण मतदाता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811