Let’s travel together.

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.जी सी गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया

0 419

रायसेन। सांची विधानसभा क्षेत्र से आज कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.जी सी गौतम ने जिला कलेक्ट्रेट में

रिटर्निग आफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रायसेन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के तीसरे दिन बुधवार दिनांक 25 अक्टूबर को 142-सांची विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नामांकन और 143- सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नामांकन प्राप्त हुआ है। बुधवार को शेष दो विधानसभा 140-उदयपुरा तथा 141-भोजपुर के लिए कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्र 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे। नामांकन पत्रों की संविक्षा 31 अक्टूबर मंगलवार को होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 02 नवंबर गुरुवार तक नाम वापस ले सकेंगे। शासकीय अवकाश के दिवसों 28 अक्टूबर चतुर्थ शनिवार और 29 अक्टूबर रविवार को शासकीय अवकाश होने से नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811