Let’s travel together.

प्रदेश और क्षेत्र में परिवर्तन करेगी जनता-इछावर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल

0 172

 

अनुराग शर्मा

सीहोर। इछावर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र की जनता परेशान है और परिवर्तन के संकल्प के साथ इस बार कांग्रेस की पूर्व सीएम कमलनाथ की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने वाली है। हर वर्ग के लोग कांग्रेस के साथ है। रविवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल ने अपने जनसंपर्क शुरूआत कन्याओं का आशीर्वाद ग्रहण की। इस मौके पर वह सुबह इछावर विधानसभा क्षेत्र के भोजपुरा, दुर्गपुरा, बिशनखेड़ा, छापरीकरण, मोलाखेड़ी, देहखेड़ी और जोगडाखेड़ी आदि पहुंची और जहां पर सभाओं के माध्यम क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेसजनों के अलावा श्री पटेल के समर्थक शामिल थे। इछावर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाओं, दलितों, किसानों व पिछड़ों पर अत्याचार बढ़े हैं। आगामी दिनों में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। राज्य में खुशहाली लाने के लिए पार्टी ‘खुशहाल मिशन’ शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का नया नारा है ‘कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी’। महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने, दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने, उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 200 यूनिट तक आधी दर पर बिजली देने का वादा भी कांग्रेस के मेनिफेस्टो में शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस ने किसानों को सिंचाई के लिए 5 एचपी तक की मोटर के लिए मुफ्त बिजली देने, किसानों के बकाया बिजली बिल माफ करने और बिजली व कृषि आंदोलन से संबंधित झूठे मामलों को वापस लेने का वादा भी किया है। हम सभी लोगों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेंगे, जिसमें 10 लाख रुपये का दुर्घटना कवर भी शामिल है। इसके अलावा हर वर्ग के लिए अपना वचन पत्र जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811