Let’s travel together.

सीहोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय 28 अक्टूबर को जमा करेंगे नामांकन, रैली के रूप में पहुंचेंगे निर्वाचन कार्यालय

0 163

 

अनुराग शर्मा
सीहोर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, सीहोर विधानसभा में लंबे समय से जनता की सेवा और क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास कार्य करने वाले भाजपा के प्रत्याशी विधायक सुदेश राय आगामी 28 अक्टूबर को विशाल रैली के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे। नामांकन जमा करने के दौरान लीसा टाकीज मैदान पर राष्ट्रीय स्तर के भाजना नेताओं के द्वारा संबोधित किया जाएगा।
रविवार को शहर के लीसा टाकीज स्थित सीहोर विधानसभा कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता मेहनत के बल पर आगे बढ़ता है। भाजपा ने सदैव अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है, जिसके चलते भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी है। हर कार्यकर्ता को इस बात पर गर्व होना चाहिए। आगामी दिनों में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने सभी वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं के बल पर हम जनता के मध्य भाजपा के लिए मतदान करने की अपील कर सकते है।
बिना किसी भेदभाव के समाज के सभ वर्गों का विकास
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने पिछले दस सालों में क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है और आगे भी इन कल्याणकारी नीतियों का लाभ मिलता रहेगा।
शहर में निकाली जाएगी भव्य नामांकन रैली
आगामी 28 को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लगातार दस सालों से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय के नामांकन जमा करने के अवसर पर भव्य रैली दोपहर बारह बजे शहर में निकाली जाएगी। कार्यकर्ता शहर के लीसा टाकीज रोड से बड़े बाजार, नमक चौराहा, जगदीश मंदिर चौराहा, गाड़ी अड्डा, कोतवाली चौराहा होते हुए लीसा टाकीज ग्राउंड पहुंचेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

थाना गैरतगंज पुलिस द्वारा नकबजनी की घटना का पर्दाफाश     |     जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला का हुआ समापन, विद्यार्थियों को कराया गया थाना कोतवाली एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण     |     अर्नब तूफान का असर: सांची में धान उत्पादक किसानों की बढ़ी चिंता, तीन दिन से धूप का इंतजार     |     एसबीएन कॉलेज में 3 से 5 नवंबर तक होगा महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट     |     एमआरएससी में हैंडमेड प्रोडक्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित     |     सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811