Let’s travel together.

बीरगांव रावाभाठा में 80 फीट का रावण, मुंबई के कलाकारों द्वारा भव्य आतिशबाजी होगी

0 124

-प्रसिद्ध लोक कलाकार आरु साहू देंगी प्रस्तुति

सुरेंद्र जैन रायपुर

बीरगांव रावाभाठा में इस बार जहां 80 फीट रावण बनाया गया है वही कल दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर सनातन धर्म उत्सव समिति बीरगांव के द्वारा यह आयोजन कराया जाता है जिसके अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सत्यनारायण शर्मा जी मौजूद रहेंगे वही रावण दहन के उपरांत मैदान में जमकर भव्य आतिशबाजी की जाएगी मुंबई के कलाकारों द्वारा इस आतिशबाजी को किया जाएगा साथ ही प्रसिद्ध लोक कलाकार आरु साहू का कार्यक्रम भी रखा गया है कल शाम 5 बजे से खेल मैदान वार्ड क्रमांक 12 रावाभाठा में कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी उज्जैन के कलाकारों द्वारा रावण को तैयार किया गया है।आपको बता दे की रावाभाठा में होने वाले दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरा हो चुका है आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के रहवासी भाग लेते हैं और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बनते हैं यह आयोजन आसपास क्षेत्र में सबसे बड़ा आयोजन होता है ऐसे में लोगों में आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ रहता है। इसके साथ ही बीरगांव बुधवारी बाजार में भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां 30 फीट के रावण का दहन होगा समिति के अध्यक्ष महापौर नंदलाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवारी बाजार में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा होंगे। उन्होंने कहा कि बीरगांव के हृदय स्थल माने जाने वाले बुधवारी बाजार में रावण दहन का कार्यक्रम कई वर्षों से चला रहा है जिसे अभी भी जारी रखा गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811