Let’s travel together.

पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन: डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव

0 182

 

– पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में व्याखान

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने नई पीढ़ी के लिए अनेक समस्याएं पैदा कर दिया है। सतत विकास के साथ-साथ भावी पीढ़ी के विषय में भी ध्यान रखना आवश्यक है। पेट्रोल खनिज आदि के अत्यधिक दोहन से प्रकृति एवं पर्यावरण प्रभावित हो रहा है ।विकास एक आवश्यक अवश्यंभावी प्रक्रिया है परंतु इसके परिणाम पर भी ध्यान देना आवश्यक है। विकास ऐसा होना चाहिए जो दूसरों के लिए हानिकारक न हो।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में अपना व्याख्यान देते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पवन कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी गरीबी हटाने का चार्टर बनाया है जिससे किसी भी देश में कोई भुखमरी का शिकार न हो परंतु समाप्त होने वाले संसाधनों पर निर्भरता कम करके हमें ऐसे स्रोत पर ध्यान देना चाहिए जो समाप्त होने वाले न हों। सोलर तथा वाटर एनर्जी का प्रयोग बढ़ाना होगा। विकास को हम रोक नहीं सकते परंतु विकास के साथ-साथ असमानता को भी दूर करना होगा। डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि देश में 10% लोगों के पास 80% संसाधन है। जबकि 90% लोगों के पास मात्र 20% संसाधन है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की असमानता को भी दूर करना पड़ेगा तभी गांव से शहर का पलायन रोका जा सकता है । विकास की दौड़ में पर्यावरण को क्षति पहुंचने के कारण आज हमारे सामने अनेक समस्याएं पैदा हो गई हैं । वन व वन्य जीव को बचाना बहुत ही आवश्यक है । जल के स्रोत को सुरक्षित रखना होगा स्वच्छता पर ध्यान न देने के कारण भी हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने डॉक्टर श्रीवास्तव का ग्रीन वेलकम देकर स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोहन मुरारी मिश्र ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधु गुप्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811