Let’s travel together.

भारकच्छ थाना क्षेत्र में दिगवाड़ चैक पॉइन्ट पर जप्त की गई दस लाख रू की नगद राशि

0 98

बाड़ी रायसेन। मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास कुमार शाहवाल के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में भारकच्छ थाना क्षेत्रान्तर्गत दिग्वाड़ एसएसटी चेक प्वाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी टीम द्वारा फूलसिंह परमार एवं अनिल धाकड़ निवासी राघोगढ़ जिला गुना से दस लाख रू की नगद राशि जप्त की गई। जिसका जप्तीनामा व अन्य कार्यवाही मौके पर की गई।


उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 20 टीमें तथा एफएसटी की 21 टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे,एस डी ओ पी बाड़ी श्रीमती अदिती बी सक्सेना,नायाब तहसीलदार बाड़ी श्री शिब्बू कसोरिया एवं थाना प्रभारी भारकच्छ श्री विनोद परमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811