Let’s travel together.

सांसद खेल महोत्सव के तहत शाहपुर पंचायत के भारतीपुर में खेल प्रतियोगिता हुई

0 77

– प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया गया

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत शाहपुर के भारतीपुर पंचायत प्रांगण में   सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, और रस्साकशी में ग्रामीणों, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चम्मच दौड़ में प्रथम स्थान रबीना धानक ,द्वितीय पप्पी बाई ने प्राप्त किया।।
वही कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान अंजू धानक द्वितीय स्थान मधुलता बाई ,तृतीय स्थान तुलसा बाई ने प्राप्त किया। रस्साकसी में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।

इस मौके परजनप्रतिनिधि के रूप में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप दीक्षित ,मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल , शाहपुर सरपंच मोहन किशोर, जनपद सदस्य रूपवती भवानी जाटव , हरीश मालवीय , सीताराम , दिनेश सहित शाहपुर पंचायत की मादा कालोनी, भरतीपुर कालीटोर , की महिलाएं उपस्थित रही।
खेल कोच विकास जायसवाल ,देवेंद्र जाटव, शाला के सभी शिक्षक गण और गांव के बहु संख्यक ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि द्वारा प्रथम द्वितीय और तीर्थ स्थान आने पर सम्मानित किया गया।
सांसद खेल महोत्सव में प्रतियोगिताएँ तीन स्तरों पर ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। देशी खेलों को फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिताएँ भी कराई जाएँगी। इन खेलों का आयोजन संसदीय क्षेत्र स्तर तक किया जा रहा है। दो माह तक जारी रहने वाले खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को किया जाएगा।
मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 से 12 दिसंबर के बीच और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 25 दिसंबर के मध्य में आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर पर आयोजित खेलों में हॉकी, खो-खो, फुटबॉल, कुश्ती का आयोजन 2 से 19 नवंबर के मध्य हो रहा है।
सांसद खेल महोत्सव के तहत आकर्षक नगद पुरस्कार प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रदाय किए जाएंगे। कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा और सांसद स्तर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811