अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को हरादिया। पाकिस्तान की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 191 रन हि बना पाई थी जबकि इसके बाद भारतीय टीम ने 30 ओवर 3 गेंद में सात विकेट से आसानी से लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत लिया।

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 63 गेंदों में 86 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक बनाया. वह 53 रनों पर नाबाद होकर पवेलियन लौटे. इससे पहले गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट चटकाए. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह लगातार आठवीं जीत है.