Let’s travel together.

आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,मोटरसइकल से बड़ी मात्रा मे देशी शराब जप्त

0 284

 

रायसेन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब का विर्निमाण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय करने वालों के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत दिवस सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के निर्देशन मे कंट्रोलर श्री सुदीप तोमर सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व मे आबकारी उड़नदस्ता बल द्वारा शाम करीब 7 बजे दौराने गस्त रायसेन भोपाल मार्ग पर रतनपुर की घाटी पर एक मोटरसाइकिल सवार आबकारी स्टाफ की गाड़ी आते देख अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। आबकारी स्टाफ द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया परंतु जंगल का लाभ लेकर फरार हो गया मोटरसाइकिल के समीप जाकर मोटरसाइकिल पर टंगे झोलों की तलाशी समक्ष पंचांन ली गयी जिसमे 2 झोलों मैं देसी मदिरा प्लेन के पाव (एक झोले में 150 पाव दूसरे झोले मैं 160 पाव) कुल 310 पाव देसी मदिरा प्लेन के लगभग 55.8 बल्क लीटर देसी मदिरा तथा मोटरसाइकिल को मोके पर जब्त किया गया तथा फरार आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया प्रकरण में वाहन स्वामी एवं वाहन चालक की शिनाख्त किया जाना विवेचना में है। सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा बताया गया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष हो इसके लिए जिले मे आबकारी उड़नदस्ता टीमो का गठन किया गया है जो प्रतिदिन अवैध मदिरा के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही कर रहे है और आगे भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811