Let’s travel together.

विवेक अग्निहोत्री की “गंदी बात” भोपाल को बदनाम करने पर भड़के दिग्विजय सिंह

0 749

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक बयान सुर्ख़ियो में है।जिसमे  उन्होंने भोपाल के बाशिंदों को होमोसेक्सुअल बताया है.विवेक अग्निहोत्री के इस बयान ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भड़क गए है। दिग्विजय सिंह ने विवेक पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर इन दिनों चर्चा में चल रहे प्रोड्यूसर/डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने भोपाल के रहने वालों पर विवादित बयान दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद अब इसपर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई है.

क्या है विवेक अग्निहोत्री का विवादित बयान

सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का जो बयान वायरल हो रहा है उसमें वह बोल रहे हैं- मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं. क्योंकि भोपाली का एक अलग connotation होता है. मैं कभी आपको अकेले में समझाऊंगा. किसी भोपाली से पूछना. भोपाली का मतलब है कि वह होमोसेक्सुअल है, नवाबी शौक वाला है’.

विवेक अग्निहोत्री पर दिग्विजय सिंह का पलटवार

विवेक अग्निहोत्री के इसी बयान ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नाराज कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने विवेक पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है. दिग्विजय सिंह ने लिखा- विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है. यह आम भोपाल निवासी का नहीं है. मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा. आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811