Let’s travel together.

स्कूल जाने की उम्र में बच्चे थैला लेकर बीन रहे हे पन्नी

0 191

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया का नारा उस तस्वीर के आगे फीका पड़ता दिखाई देता है, जिसमें स्कूल जाने की उम्र में बच्चे थैला लेकर पन्नी बीनने और बाल मजदूरी करते दिखाई देते हैं। अब इसे हमारे सिस्टम की उदासीनता कहें या बाल संरक्षण के प्रति लापरवाही। आज भी शिक्षा के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं बनती हैं, मगर जमीनी स्तर पर आकर दम तोड़ देती हैं।बेरखेड़ी चौराहा , फैक्ट्री चौराहा, दीवानगंज,सलामतपुर चौराहा और दीवानगंज क्षेत्र में घुमक्कड़ जाति वर्ग के लोग रहते हैं। सुबह जिस समय दूसरे घरों के बच्चे स्कूल के लिए हाथ में बस्ता लेकर निकलते हैं। इस मोहल्ले के बच्चे हाथ में थैला लेकर कचरा बीनने, या बाल मजदूरी करने जाते हैं। दीवानगंज मैं घुमक्कड़ समाज के कई बच्चे शिक्षा से वंचित है। 2 वर्ष पूर्व में राष्ट्रीय बाल एवं संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सलामतपुर के पास धपसटनगर, राजीव नगर पहुंचकर भोपा जाति के लोगों से भेंट कर तथा बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा भी लिया था।कानूनगो ने अधिकारियों से भोपा समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा था। उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा था। उनके बच्चों को स्कूल में दाखिल कराने के निर्देश दिए थे। छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ देने के लिए इनकी जाति का निर्धारण करने के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। क्षेत्र में रह रहे सेहरिया, बछड़ा, सपेरा, गुसाई सहित आदिवासी समाज के लोगों को भी शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के संबंध में निर्देश दिए थे।

दीवानगंजऔर बेरखेड़ी चौराहा पर ऐसे बच्चे आसानी के साथ मिले जाएंगे, जो कचरा बीनने का कार्य करते हैं। इन सभी बच्चों का स्ट्रीट चिल्ड्रन के अंतर्गत सर्वे कराया जाना चाहिए। कुछ समय चाइल्ड लाइन ने भी सर्वे किया था। मगर स्थिति वैसी की वैसी ही है। शासन इन बच्चों को स्कूल भेजने सहित परिजनों को अन्य कार्यों में लगाए।

क्या कहते हे ग्रामीण-

शासन प्रशासन की तरफ से कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए कोई भी ऐसा प्रयास नहीं किया जा रहा है कि उनको बाल मजदूरी के साथ ही पन्नी, कबाड़ा ना बिनना पड़ेे। दीवानगंज क्षेत्र में ऐसे कई बच्चे रोज घूमते दिखाई देते हैं।

पवन प्रजापति

ऐसे परिवारों के लिए शिक्षा के प्रति जागरुक करना आवश्यक है। इनको विस्तार पूर्वक समझाना पड़ेगा कि बच्चों को पढ़ाना कितना आवश्यक है, यहां के बच्चे सुबह 6 बजे से ही फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज के आसपास पन्नी बिनते हुए नजर आते हैं उनकी शिक्षा के विषय में कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है सरकार कई तरह से प्रयास कर रही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहें मगर इसके बावजूद भी घर के बड़े बुजुर्ग अपने बच्चों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं

मुकेश कुमार साहू

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811