Let’s travel together.

वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ी सेवा -कलेक्टर

0 148

 

– मंगलम शिवपुरी में वृद्धजनों को कलेक्टर ने किया सम्मानित, शॉल श्रीफल देकर के उनका किया सम्मान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है, सेवा के लिए मन में भाव होना चाहिए। बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे जीवन में आवश्यक है। यह बात कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने मंगलम शिवपुरी में वृद्धजनों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर मंगलम में वृद्धजनों के सम्मान समारोह के दौरान वृद्धजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने सभी वृद्धजनों को माला पहनकर शॉल श्रीफल के साथ उनका सम्मान किया। वृद्धजन के सम्मान के साथ-साथ वृद्ध आश्रम में सेवा करने वाले प्रबंधक विवेक काले और राखी सेन का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर मंगलम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सचिव राजेंद्र मजेजी, उपाध्यक्ष बासित अली, दीपक गोयल, एसकेएस चौहान, राजीव श्रीवास्तव, हरिओम अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, राजेश सिंघल, पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना सहित पेंशनर्स एसोसिएशन से जुड़े हुए सीनियर सिटीजन, मंगलम के डायरेक्टरगण और सदस्यगण, डीडीआरसी के संजीव भार्गव, विकास शर्मा और वृद्ध आश्रम के वृद्धजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811