Let’s travel together.

जनाक्रोश यात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री  पर बोला जमकर हमला

0 311

 

उज्जैन में मासूम से दरिंदगी ने खोली भाजपा की शिवराज सरकार के महिला सुरक्षा के दावे की कलई: अरुण यादव

जनआक्रोश यात्रा पहुंची त्रिमूर्ति तिराहा सलामतपुर, आमसभा सुनने जमकर उमड़ा जनसैलाब

शिवलाल यादव रायसेन

कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा सोमवार को जिले को साँची विधानसभा क्षेत्र से गुजरी।यह जनआक्रोश यात्रा सोमवार को दोपहर मढ़वाई से उचेर साँची होते हुए त्रिमूर्ति तिराहा सलामतपुर में हुई आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के साथ ही क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी पर भी जमकर हमला बोला।

जनाक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व यात्रा के प्रभारी अरुण यादव ने कहा कि उज्जैन में 12 साल की अबोध कन्या के साथ हुई दरिंदगी ने शिवराज सरकार में महिला एवं बालिका सुरक्षा की कलई खोल कर रख दी है। बात- बात पर बोलने वाले शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम इस वीभत्स घटना पर आखिर मौन क्यों है ।अशोकनगर में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।जिससे उनकी निर्दयता उजागर हुई है। शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए यादव बोले कि 18 साल के राज में महिला अपराध चरम पर हैं और सरकार के जिम्मेदार 40 से 50 प्रतिशत कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारोबार में लगे हैं। इन्होंने गर्भवती महिलाओं, अजन्मे शिशुओं, स्कूली बच्चों, बेरोजगार नौजवानों, और अन्नदाता किसानों में से किसी को नहीं छोड़ा। पोषण आहार घोटाला, स्कूल ड्रेस घोटाला, व्यापमं और पटवारी परीक्षा घोटाला इसके प्रमाण हैं। केवल इंसान ही नहीं महाकाल की नगरी उज्जैन में सप्तऋषियों की प्रतिमाएं भी भ्रष्टाचार मुक्त नहीं रह सकीं।

अरुण यादव ने साँची  विधायक को  बिकाऊ राम विधायक बताया। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए कहा साँची विधानसभा क्षेत्र देश में सबसे निराली है। उन्होंने मंत्री के परिजनों रिश्तेदार पर भी गर्ल्स हॉस्टल ठेका ,पुत्र को डेमों के मछली उत्पादन का ठेका दिलाकर कमाई के स्त्रोत चलवा रखे हैं। जनाक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री और उनके मंत्री भय का माहौल बनाकर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने साँची विधानसभा वासियों से कहा आपको डरने व भयभीत होने की जरूरत नहीं है। मेरे ग्वाल समाज में लाठी सिर्फ गाय-भैंसों को हांकने के काम नहीं आती यह आत्मबल और सहारा भी देती है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें झंडे लगाएं और भ्रष्टाचारियों से लड़ाई में इसमें लगे डंडे का भी सहारा लें। आमसभा को लोकसभा प्रभारी राजेश शर्मा ,पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर गुड्डू राजा बुंदेला पूर्व सरपंच गौतम यादव,साँची ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जीसी गौतम डॉ शैलेन्द्र झारिया, प्रभात चावला आशीष सिंह राजपूत ,विकास शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप दीक्षित जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते ने भी संबोधित किया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, बुंदेलखंड के जनाक्रोश यात्रा के सहप्रभारी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने भी संबोधित किया।संचालन रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने शिवराज सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता के रुपयों को भाजपा सरकारें चुनाव अभियान पर खर्च कर महंगाई को बढ़ावा दे रही हैं।नगरीय निकायों पंचायतों के विकास के बजट को लाड़ली बहना योजना में खर्च कर बर्बाद कर दिया गया है।अब अधिकारी कर्मचारियों को भी वेतन के लाले पड़ रहे हैं।
आमसभा में सीपी मित्तल गुड्डू राजा बुंदेला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की रीती नीतियों से असंतुष्ट होकर इस यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते हैं कि 15 महीनों में कमलनाथ सरकार ने क्या किया। मैं भाजपा के लोगों से पूछना चाहता हूं की आपको सरकार चलाने के लिए 19 साल मिले हैं ।इसमें आपने साँची विस क्षेत्र के युवाओं को कितनी सरकारी नौकरियां दी कितनों को उधोग लगाने ऋण दिया।जनआक्रोश यात्रा के प्रभारी अरुण यादव ने कहा हमारी जन आक्रोश यात्रा को पूरे मध्य प्रदेश में जन समर्थन मिल रहा है।जबकि साँची विस् क्षेत्र में भाजपा सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा पुरी तरह से फेल रही उसे जनता का पर्याप्त आशीर्वाद भी नहीं मिल सका।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुमताज खान उमर खान,सुरेंद्र सिंह रघुवंशी हकीम उद्दीन मंसूरी,   शेर सिंह यादव दाऊ आलमपुर, हर्ष वर्धन सोलंकी,  राजेश अहिरवार ,रेहान खान एडवोकेटरामबाबू सराठे, मूलचंद यादव, गजेंद्र सिंह गोलू राजपूत, रूपेश तन्तवार, ह्रदयेश किरार, वसीम वस्सु पटेलआदि उपस्थित हुए।
जन आक्रोश यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत…..
बुन्देल खण्ड से चलकर यह जनआक्रोश यात्रा विदिशा से सोमवार को दोपहर सांची विधानसभा क्षेत्र के मढ़वाई में प्रवेश किया।यहां कांग्रेस के युवा नेता प्रभात चावला मित्र मंडली ने फूलबरसाकर जोरदार स्वागत किया।इसी तरह उचेर साँची में भी जन आक्रोश यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत कर जनता ने भरपूर समर्थन दिया।माँ शारदा रेस्टोरेंट ढंकना चपना में कांग्रेस नेता डॉ शैलेन्द्र कुमार झारिया उनके पिता श्री, मलखान सिंह रावत, हुकम सिंह तेकाम,कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष वसीम वस्सु पटेल अकील इंडियन ने भी जन आक्रोश यात्रा पर फूलों की वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।त्रिमूर्ति तिराहा सलामतपुर पर साँची ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष राजपूत फैन्स क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811