रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर के वार्ड नंबर 8 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का फोटो इन दोनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह भाजपा की कुछ महिला कार्यकर्ताओं के साथ दिखाई नजर आ रही है वही इस फोटो के वायरस होते ही मंडीदीप नगर के कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा आपत्ति दर्ज की है वहीं महिला बाल विकास के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग भी की है वहीं पूर्व में भी इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं पर चुनाव आते ही यह मामला नगर में गरमाता हुआ दिखाई नजर आ रहा है अब देखना है कि जांच के उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर महिला बाल विकास के अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा मंडीदीप नगर में चुनाव की सुगबुगाहट को लेकर नए नए मामले सामने आ रहे है। चुनाव प्रचार से लेकर नए नए तरीके अपनाए जा रहे है। जिसमे इन दिनो मंडीदीप नगर में एक नया मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के एक नेता द्वारा शासकीय कर्मचारियों से चुनाव प्रचार कराने का आरोप लग रहा है। सत्ताधारी दल का प्रचार एक आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता करती दिखाई नजर आ रही है जिसको लेकर अब शिकायत ओबेदुल्लागाज आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारी से की है। अधिकारी द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही की बात कर रहे है।अब देखना दिलचस्व है की क्या चुनाव में शासकीय कर्मचारी से भी चुनाव का प्रचार कराया जा सकता है।
इनका कहना है
प्रदेश में चुनाव आते ही शासकीय कर्मचारीयो से सत्ताधारी दल के नेता चुनाव प्रचार प्रसार करा रहे है मंडीदीप में ऐसा ही एक मामला सामने आया है आंगनबाड़ी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
दीपेश मीणा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस
मंडीदीप में जिस प्रकार सत्ताधारी दल के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है यह बहुत ही निंदनीय है इसकी निष्पक्ष जांच आंगनबाड़ी के अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए चुनाव आते ही इस प्रकार के नजारे खुलेआम दिखाई नजर आते हैं
मनीष मालवीय आम आदमी पार्टी नेता