Let’s travel together.

मप्र मानव अधिकार आयोग का 28वां स्थापना दिवस

0 220

सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री माहेश्वरी के मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम 11 सितम्बर को

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम रविवार, 11 सितम्बर को सुबह 10ः30 बजे से आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम का केन्द्रीय विषय *‘‘शुद्ध वायु का अधिकार-मानव अधिकार’’* रखा गया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य, विभागीय अधिकारियों व विधि विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण रोकने के लिये संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी होंगे। अध्यक्षता मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन करेंगे। कार्यक्रम में आयोग के माननीय सदस्यद्वय श्री मनोहर ममतानी एवं श्री सरबजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुशील कुमार जैन मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। आमंत्रित न्यायमूर्तिगण, न्यायाधीशगण, आयोग के सचिव श्री शोभित जैन, एडीजी श्री बी.बी. शर्मा, शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, उद्योग विभाग के अधिकारी तथा कैरियर काॅलेज ऑफ लाॅ व राजीव गांधी लाॅ काॅलेज के विद्यार्थी प्रतिभागी के रूप में रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वतंत्रता के 80 साल बाद भी विकास से अछूता गांव: कीचड़ से भरे रास्ते पर तिरंगा यात्रा निकालने को मजबूर स्कूली बच्चे     |     स्वतंत्रता दिवस पर  ध्वजारोहण, खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए नागरिक     |     सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811