Let’s travel together.

रायसेन जिले मे सांची से प्रवेश करेगी मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा

0 318

पत्रकार वार्ता में जानकारी उपलब्ध कराने मौजूद रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बृज गोपाल लोया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा निकाली जा रही मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा रायसेन जिले के सांची पर्यटन स्थल पर 20 सितंबर को सुबह 10:00 बजे प्रवेश करेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ब्रज गोपाल लोया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं मध्य प्रदेश अंत्योदय समिति के अध्यक्ष सिलवानी विधायक रामपाल सिंह द्वारा मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया।

सांची में जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत कार्यक्रम बस स्टैंड पर किया जाएगा, इसके अलावा जन आशीर्वाद यात्रा का सलामतपुर चौराहा पर स्वागत कार्यक्रम होगा इससे आगे चलकर सांची मार्ग स्थित मेढ़की, पगनेश्वर में स्वागत होगा इसके पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा 11:30 बजे के लगभग जिला मुख्यालय रायसेन आएगी जहां विशाल जनसभा का आयोजन रखा गया है जो की महामाया चौक पर संपन्न होगा । इसके पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा ग्राम पठारी, नकतरा, खंडेरा, नरवर , सिरसौदा, देवनगर, गैरतगंज पहुंचेगी जहां बस स्टैंड पर आम सभा का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा डांडिया, पलोहा बर्री कला, होते हुए बेगमगंज में प्रवेश करेगी जहां विशाल आम सभा का आयोजन रखा गया है रात्रि विश्राम जन आशीर्वाद यात्रा बेगमगंज में ही करेगी। इसके पश्चात 21 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा हप्सिली तिराहा, पड़ाझीर, तुलसीपार, मोकदपुर,घोगरी तिराहा, सुलतान गंज, सियर मऊ, सुल्तानपुर जोड़, ककरुआ जोड़, सिलवानी, साई खेड़ा, बम्होरी, बटेरा, खरगोन, भोड़िया, होते हुए बरेली पहुंचेगी जहां हॉकी ग्राउंड पर जनसभा का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा बरैली में प्रवेश करेगी जहां आमसभा का आयोजन रखा गया है। जन आशीर्वाद यात्रा का विधिवत समापन 21 सितंबर को बाड़ी में होगा जहां विशाल आम सभा का आयोजन रखा गया है। किया जाएगा।

गरीब कल्याण महा अभियान रिपोर्ट कार्ड वर्ष 2023 किया प्रस्तुत,,,

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता बृज गोपाल लोहा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों द्वारा गरीब कल्याण महाभियान रिपोर्ट कार्ड वर्ष 2023 प्रस्तुत किया गया एवं इस मामले की जानकारी मौजूद पत्रकार बंधुओ को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ब्रज गोपाल लोया, वरिष्ठ भाजपा नेता एस मुनियन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811