सैकडों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कृष्ण कांत सोनी बेगमगंज रायसेन
कॉग्रेस पार्टी की विचारधारा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर नगर के वार्ड 18 की सैकडों महिलाओं ने पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मोनी पटेल की उपस्थिति में उनके निवास पर पहुंचकर कॉग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला कॉग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती है और मातृशक्ति का सम्मान होना आवश्यक है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके सम्मान में प्रतिमाह 15 सौ रूपय महिना, 500 सौ रूपय गैस, सौ यूनिट बिजली माफ सहित किसानों का कर्ज माफी, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन आदि अन्य योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ सरकार बनने पर दिया जाएगा।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है, जिससे वह असुरक्षित महसूस कर रही है और 20 वर्षों से भाजपा को महिलाओं, बहिनों की याद नहीं आई अब झूठे बादे करके भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। गरीब टूटे- फूटे घरों में रह रहें है, कच्चे घरों में पानी भर रहा है। गरीबों के घरों के पास सडकें नहीं है। भाजपा की शिवराज सरकार सिर्फ दिखाबा और गरीबों के साथ छलावा कर रही है।
ब्लॉक कॉॅग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से उपेक्षित होकर आज आप मातृशक्ति कॉग्रेस में सामिल हो रही है यह कॉग्रेस पार्टी के लिए गर्व की बात है। महिलाओं के सम्मान के लिए कमलनाथ जी के द्वारा सशक्त बनाने के लिए योजनाओं का लाभ सरकार आने पर हर महिला को दिया जाएगा। भाजपा सरकार में अत्याचार चरम पर पहुंच गया है और माताओं, बहिनों को उपेक्षित करने का कार्य कर रही है जिसे आगामी चुनाव में मातृशक्ति को अपनी ताकत दिखाना है और ऐंसी भ्रष्ट सरकार को उखाड फेंकना है।

वहीं श्रीमती अनामिका कण्डया ने कहा कि हम महिलाओं को अपनी ताकत, शक्ति को पहचानना है और सभी को एक होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है और आगामी विधानसभा चुनाव में कमलनाथ जी के नेतृत्व बाली कॉग्रेस को जिताकर भाजपा को प्रदेश से उखाड फेंकना है। कार्यक्रम को ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, उपेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।
जिसके उपरांत उपस्थित सैकडों महिलाओं, बहिनों का पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल धर्मपत्नि श्रीमती मोनी पटेल, श्रीमती अनामिका कण्डया, पार्षद श्रीमती संध्या विश्वकर्मा ने सभी महिलाओं को हारमाला पहनाकर एवं बैच लगाकर स्वागत कर कॉग्रेस की सदस्यता दिलाई। वहीं तहसील के ग्राम डुंगरिया से दर्जनों ग्रामीणों ने भी जिला अध्यक्ष से कॉग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रकाश पटेल, सोनू राय, जफर शाह, संदीप जैन, अभिषेक नीखरा, पंकज पटेल, पवन दुबे, नीरज गौर, सैतान साहू, राजा देवलिया, नासिर नबाब, अनिरूद्ध गौर आदि मौजूद रहे।