Let’s travel together.

सीनियर सिटीजन के ल‍िए रेलवे का नया न‍ियम, खुश हो जाएंगे यात्री….

123

अगर आप भी अक्‍सर ट्रेन में यात्रा करते हैं तो यह खबर जरूर जान लीज‍िए. रेलवे की तरफ से सीन‍ियर स‍िटीजन के ल‍िए यात्रा न‍ियमों में बदलाव क‍िया गया है. रेलवे की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को तोहफा दिया गया है. सीनियर सिटीजन्स के लिए रेलवे की तरफ से नए नियम बनाएं गए हैं. इसके तहत आप टिकट बुकिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैा रेलवे के नए नियम के बारे में-

लोअर बर्थ अलॉट करने की जानकारी दी

रेलवे की तरफ से यात्री सुव‍िधा को ध्‍यान में रखते हुए अपनी सर्व‍िस को अपग्रेड क‍िया जा रहा है. इससे यात्रियों को सफर में आसानी होगी. IRCTC ने वरिष्ठ नागरिकों को आसानी से लोअर बर्थ अलॉट करने की जानकारी दी है. प‍िछले द‍िनों एक यात्री ने ट्वीट क‍िया क‍ि मैंने अपने अंकल के लिए ट्रेन टिकट बुक किया था. इसमें मैने लोअर बर्थ को प्राथमिकता दी थी क्योंकि उनके पैर में प्रॉब्‍लम थी. इसके बावजूद उन्‍हें रेलवे ने अपर बर्थ अलॉट की.

इस तरह करें बुकिंग

यात्री की तरफ से क‍िए गए ट्वीट के जवाब में रेलवे ने जानकारी दी क‍ि यद‍ि आप सामान्य कोटे के तहत ट‍िकट बुक करते हैं तो उसमें सीट का अलॉटमेंट उपलब्धता के आधार पर किया जाता है. लेक‍िन आप निचली बर्थ आवंटित होने पर ही आरक्षण विकल्प बुक करें के तहत बुकिंग करेंगे तो आपको लोअर बर्थ मिलेगी.

रेलवे ने बताया कि सामान्य कोटे के तहत बुकिंग करने वालों को अलॉटमेंट उपलब्धता के आधार पर ही द‍िया जाता है. इसमें पहले आओ, पहले पाओ की नीत‍ि काम करती है. सामान्‍य कोटे में किसी भी तरह मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता. इसके अलावा इस तरह की स्थिति में आप टीटीई से संपर्क कर सकते हैं और लोअर बर्थ के लिए बात कर सकते हैं.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811