Let’s travel together.

बिना सूचना के अनुपस्थित खनियाधांना की दो आशा कार्यकर्ता निष्क्रिय घोषित

0 298

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

स्वास्थ्य विभाग द्वारा खनियाधांना विकासखण्ड की दो आशा कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय घोषित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर में कमि लाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया था। जिसके तहत उन्हें अन्य कार्यो के साथ दस्तक अभियान के तहत तैयारी हेतु बच्चों का सर्वे कर सूची तैयारी करने तथा सीबैक फार्म भरने का कार्य दिया गया था, लेकिन जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर एवं डीसीएम शेर सिंह रावत के ग्राम बिसलोनी में भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ता प्रेम बाई पाल ग्राम में नही मिली तथा बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गई इसी प्रकार ग्राम कफार की आशा कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका लोधी भी बिना सूचना के अनुपस्थित थी। इनके द्वारा भी बच्चों का सर्वे व सीबैक फार्म भरने का कार्य नही किया गया था। उक्त ग्रामों की एएनएम ने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोई कार्य न करने की सूचना पर दोनों आशाओं को निष्क्रिय घोषित करने की कार्यवाही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन द्वारा की गई।
जिला शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि आशा कार्यकर्ता एक समाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्वास्थ्य विभाग की अहम कडी है जिस पर मातृ मृत्यु दर में कमि लाने के लिए अनेक छोटे छोटे कार्य करने की जिम्मेदारी है यदि वह निर्देशित कार्य नही करेगी तो शासन की मंशा पूर्ण नही हो सकेगी। इसलिए अर्कमण्य आशाओं को निष्क्रिय घोषित करने की कार्यवाही बेहद आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811