Let’s travel together.

कई दिनों के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले,मौसम हुआ खुशनुमा

0 146

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मानसून की बारिश से दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र तर बतर हो गए है मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश से जहां खेत में पानी लग गए वहीं सड़कों पर भी जगह-जगह पानी भर गया बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई हैं तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपाई को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। धान और सोयाबीन को बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने का प्रयास किया। ग्रामीण इलाकों में दिन भर झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा।
बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। वहीं रिमझिम बारिश के बीच एकाएक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते दिन भर सड़कों पर सन्नाटा रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। पारा गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811