Let’s travel together.

विद्यार्थियों में जलाई जा रही है स्वच्छता की अलख

0 130

 शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

नगर पालिका परिषद के द्वारा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के अंदर स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है । इसको लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्भ में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा के नेतृत्व में नपाकर्मियों ने निजी विद्यालय में स्वच्छता का संदेश देते हुए सर्वप्रथम विद्यालय के परिसर एवं आसपास विद्यार्थियों के साथ मिलकर साफ सफाई अभियान चलाया।

इसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छ जीवन जीने के लिए स्वच्छता का होना जरूरी की प्रेरणा देते हुए कहाकि स्वच्छ समाज एक स्वस्थ समाज के साथ विकसित और विकासशील देश का निर्माण करता है। इसलिए सभी विद्यार्थियों के अंदर यह भावना पैदा होना चाहिए कि हम अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के साथ स्वयं स्वच्छ एवं स्वस्थ रहेंगे ताकि हमारा जीवन समाज एवं राष्ट्र के निर्माण विशेष भूमिका अदा कर सके।
सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ समाज एवं स्वच्छ राष्ट्र बनाए जाने का संकल्प दिलाते हुए इस पुनीत अभियान में सभी के जोड़ने का संकल्प दोहराते हुए शपथ दिलाई गई ।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली गई ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811