Let’s travel together.

सांसद केपी यादव ने की कृषि मंत्री से मुलाकात, किसानों को मुआवजा देने की मांग

0 551

-बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान को लेकर की मुलाकात

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव ने रविवार को भोपाल में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद केपी यादव ने किसानों का मुद्दा उठाया। अपने संसदीय क्षेत्र में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बारे में सांसद केपी यादव ने प्रदेश के कृषि मंत्री को पूरी जानकारी दी।
सांसद केपी यादव ने कृषि मंत्री कमल पटेल से भेंट कर संसदीय क्षेत्र में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। सांसद केपी यादव ने बताया कि वह भी एक किसान होने के नाते इस पीड़ा को समझते हैं। पिछले दो सीजन से किसान प्रकृति की मार से जूझ रहा है। सांसद ने प्रदेश के कृषि मंत्री से मुलाकात में कहा कि हमारे किसान बंधुओ को समय पर फसल बीमा/ मुआवजा मिल जाए तो बड़ा संबल मिलेगा। सांसद ने कहा कि किसान बंधुओं से आग्रह है कि कृपया धैर्य रखें। उन्होंने कहा कि मैं आपकी आवाज बनकर समय समय पर आपके मांगो को सरकार के समक्ष रखता आया हूँ। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान बंधुओ के लिए सदैव समर्पित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811