Let’s travel together.

आजादी में कई गुमनाम नायकों का भी प्रतिसाद है लेकिन इतिहास की पुस्तकों में उन्हें उचित स्थान नहीं मिला

0 629

-शिवपुरी पीजी कॉलेज में शहीद दिवस पर हुआ परिचर्चा का आयोजन

– एनएसएस इकाई द्वारा किया गया था आयोजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बुधवार को शहीद दिवस पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने अध्यक्षता की एवं इतिहास विभाग के प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी श्रीवास्तव द्वारा मुख्य वक्ता की आसंदी से आज़ादी के गुमनाम नायकों पर विस्तार से विषय प्रवर्तन किया गया। उन्होंने बताया कि जिस आज़ादी को हम सभी बहुत आसानी से जी पा रहे हैं वह कई ऐसे गुमनाम नायकों का भी प्रतिसाद है जिनके योगदानों को इतिहास की पुस्तकों में उचित स्थान नहीं मिला। शिवपुरी शहर में ही कर्नल ढिल्लन , पाण्डेय बाबा और अन्य कई ऐसे महान लोग रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महती योगदान दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में सीमा पर हर विपरीत स्थिति में तैनात सैनिकों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर देश का हर नागरिक अपनी जगह पर रहते हुए अपना काम स्वत:स्फूर्त तरीके से करता रहे तो वह भी देश के प्रति अपना योगदान है।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवम अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक डॉ पल्लवी शर्मा गोयल द्वारा किया गया जिसमें विगत सप्ताह में ठ्ठह्यह्य के स्टेट कैम्प में शामिल हुए स्वयंसेवकों का महाविद्यालय परिवार की ओर से सन्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहित होकर अपनी उपस्थिति दज़र् कराई जिसमें अयांश शर्मा, आकाश धाकड़ , सलोनी शर्मा, हर्षिता मिश्रा,प्रगति गोयल, अदिति दिक्सित, संध्या प्रजापति, विशाल खत्री, राघव उपाध्याय,शिवानी शर्मा, हेमंत शाक्य, अनुजप्रताप सिंह परमार आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एनएसएस यूनिट 2 के कार्यक्रम अधिकारी एवम गणित के विभागाध्यक्ष प्रो राकेश शाक्य द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811