Let’s travel together.

इंटरनेशनल लोकेशन्स पर होगी ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म की शूटिंग

80

साल 2000 की सुपरहिट मूवी ‘हेरा फेरी’ के सीक्वल में जिस तिगड़ी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वह दिन अब सामने आ चुका है। हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों खबर थी कि राजू के किरदार को आइकॉनिक बनाने वाले अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन अब इन खबरों पर भी फुल स्टॉप लग गया है। अक्षय कुमार के ‘हेरा फेरी 3’ करने की खबरों के सामने आने के बाद फैंस में गजब का उत्साह है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और मेल कास्ट के बाद फीमेल कास्ट को लेकर भी नाम सामने आ गया है।

‘हेरा फेरी 3’ अपडेट

‘हेरा फेरी 3’ ट्विटर पर ट्रेंड में है। फैंस इस अपकमिंग मूवी से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। 2000 में ‘हेरा फेरी’ के बाद 2006 में ‘हेरा फेरी 2’ आई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पसंद की गई थीं। तभी से यह फ्रैंचाइजी फैंस के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन बन गई है। हाल ही में परेश रावल ने फिल्म से जुड़ी कुछ नई जानकारियां शेयर की। उन्होंने फिल्म के प्लॉट के साथ ही कार्तिक आर्यन को लेकर भी हिंट दी। लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि ‘हेरा फेरी 3’ की फीमेल कास्ट में किसका नाम सामने आया है।

‘हेरा फेरी 3’ की फीमेल कास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हेरा फेरी’ की इस फ्रैंचाइजी के लिए दिशा पाटनी, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को लिया जा सकता है। हालांकि, फीमेल कास्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। मेकर्स का अंतिम नाम पर मुहर लगाना अब भी बाकी है।

अलग होगी फिल्म की कहानी

‘हेरा फेरी’ एक मकान मालिक और उसको दो किराएदारों के बीच की कहानी है, जो कम वक्त में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने का सॉलिड प्लान बनाते है। लेकिन इस चक्कर में वो क्या-क्या कर बैठते हैं, यह मजेदार तरीके से दिखाया गया है। मिड डे से बातचीत में परेश रावल ने कहा कि इस बार बाबू भैया, राजू और श्याम तीनों ही इंटरनेशनल लेवल का स्कैम करेंगे। वो तीनों विदेश जाएंगे और वहां ‘हेरा फेरी’ करेंगे।

विदेश में होगी शूटिंग

उन्होंने बताया कि शूट मुंबई में होगा, लेकिन फिल्म के कुछ सीन विदेश के भी दिखाए जाने हैं, तो तीनों अबू धाबी से लेकर लॉस एंजलिस समेत कई इंटरनेशनल लोकेशन्स पर जाएंगे। ‘हेरा फेरी 3’ में पहले कार्तिक आर्यन के एक्टिंग करने की चर्चा थी। इस पर परेश रावल ने कहा कि बात नहीं बनी। क्या हुआ, उन्हें नहीं पता। बता दें कि इस फिल्म को फरहाद समजी डायरेक्ट करेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811