Let’s travel together.

स्वच्छता टीमों को खुश करने शुरू हुई सफाई

0 104

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

जब जब नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा स्वच्छता टीमों का आना शुरू होता है तब तब नगर में सफाई अभियान जोर पकड़ने लगता है । इसके बाद सफाई व्यवस्था चरमरा जाती है ।
जानकारी के अनुसार नगर में सफाई व्यवस्था का आंकलन करने जब जब सफाई टीमों का कार्यक्रम तय होता है तब तब नगर में सफाई व्यवस्था जोरों से शुरू कर दी जाती है तथा स्वच्छता अभियान से जुड़े लोग भी हरकत में आ जाते हैं ताकि नगर में स्वच्छता का भ्रमण करने वाली टीमें सड़कों की सफाई से ही संतुष्ट हो कर अपनी औपचारिकता पूरी कर सकें । इस टीमों के निरीक्षण में नगर की मुख्य सड़कों पर सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने अभियान शुरू हो जाता है तथा नगर में स्वच्छता की वाहवाही बटोरने जिम्मेदार सड़कों तक ही सिमट कर रह जाते हैं तथा स्वच्छता टीमें भी इन्हीं मुख्य सड़कों को ही नगर की सफाई मानकर अपनी औपचारिकता पूरी कर चलती बनती है जबकि नगर के भीतरी हिस्से न तो नगर में होने वाली सफाई व्यवस्था की जद में लाये जाते हैं न ही भीतरी हिस्से जो अपने आप में गंदगी समेटे हुए रहते हैं जिनसे नगर में विभिन्न बीमारियों को आमंत्रण देने में पीछे नहीं दिखाई देते इन क्षेत्रों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट बनी रहती है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है जबकि नगर वासियों से विभिन्न करो के रूप में अनाप-शनाप राशि वसूली जाती है इस नगर वासियों की मेहनत की कमाई जो टैक्स के रूप में मिलती है इस राशि की सफाई किन कामों में की जाती है किसी को नहीं पता चल पाता ।

हालांकि ऐसा भी नहीं है कि नगर परिषद प्रशासन की कार्यप्रणाली समय समय पर चर्चित होती रहती है इतना ही नहीं स्वच्छता टीमे भी नगर की स्वच्छता को मुख्य सड़कों तक ही नगर को साफ़ सुथरा मानकर चलती बनती है जो कहीं न कहीं सरकार की स्वच्छता पर होने वाली लंबी राशि खर्च होने पर पलीता लग जाता है जिससे नगर की स्वच्छता का आंकलन भी कहीं न कहीं संदेहास्पद बनकर रह जाता है इस स्वच्छता का निरीक्षण करने की भनक लगते ही नगर में जोरशोर से स्वच्छता चल रही है तथा इस स्वच्छता अंतर्गत नगर के बसस्टेंड परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी पानी से धोकर साफ किया गया तथा आसपास भी सफाई व्यवस्था बनाई गई जबकि स्वतंत्रता दिवस के प्रमुख पावन राष्ट्रीय महापर्व पर न तो किसी राजनीतिक दल ने ही किसी सामाजिक संगठन सहित जिम्मेदारों को ही माल्यार्पण तक करने की फुर्सत नहीं मिल सकी थी ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर की सफाई व्यवस्था को तो स्थानीय प्रशासन पलीता लगा ही रहे हैं तथा इसका सर्वेक्षण करने वाली टीमें भी कहीं न कहीं शंका के दायरे में घिरकर रह जाती है जिससे स्वच्छता मिशन को लेकर सरकार की मंशा पर पानी फिर जाता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811