Let’s travel together.

दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे जमीन पर बैठ गए,गंभीरता से सुनी समस्याएं

0 141

रायसेन।मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए आए दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे जमीन पर बैठ गए और गंभीरता के साथ समस्याएं सुनी। दिव्यांग स्वाभिमान यात्रा मप्र के दिव्यांगजन नरेन्द्र तथा जितेन्द्र द्वारा अपर कलेक्टर को, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अतिशीघ्र दिव्यांग पंचायत आयोजित कर मध्यप्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों की 16 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

साथ ही दिव्यांगजनों को होने वाली कठिनाईयों के बारे में भी बताया। अपर कलेक्टर श्री दुबे ने दिव्यांगजनों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के पास पहुंच जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देश दिए, जिससे कि यहां आने वाले दिव्यांगजनों को असुविधा ना हो।
दिव्यांगजन नरेन्द्र ने कहा कि कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे बेहद संवेदनशील है। आज अपर कलेक्टर सर ने हमारे साथ जमीन पर बैठकर हमारी समस्या को सुना। जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। इससे हमें बल मिला है। हमारा मनोबल बढ़ा है। हमें विश्वास है जल्द हमारी समस्या हल हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811