Let’s travel together.

सिलतरा पुलिस की सफलता,दो वाइक सहित चोर गिरफ्तार

0 245

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सिलतरा चौकी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चौरी हुई दो वाइक सहित वाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
चौकी प्रभारी यूएन शांत कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थी हेतराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराईं थी कि वह ग्राम सांकरा धरसींवा में रहता है वंदना ग्लोबल कम्पनी में सुपरवाईजर है 15 अगस्त को रात्रि 9 बजे वह ड्युटी कर अपने दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/22/जे/8506 से को घर के बाहर खड़ी कर दिया था लेकिन 16 अगस्त को ड्यूटी जाने हेतु घर से बाहर आया तो जिस स्थान पर वाइक खड़ी की थी वहां से उसकी वाइक गायब थी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 386/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया ओर पतासाजी शुरू की इस कार्य मे पुलिस चौकी में पदस्थ अनिल प्रधान व राजेश यादव पतासाजी में जुटे ओर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व टीआई धरसींवा शिवेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने मुखबिरों की मदद से पतासाजी करते हुए सिलतरा की श्रमिक कालोनी मूँगाडीह निवासी राहुल कुमार खुंटे से गहन पूंछताछ की पूंछताछ में के संबंध मे आरोपी ने दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ कुछ दिन पूर्व क्षेत्र से 01 अन्य दोपहिया वाहन भी चोरी करने की घटना को स्वीकार किया
जिसमे पहले से ही अपराध क्रमांक 344/23 धारा 379 भादवि का मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरेापी राहुल कुमार खुंटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 02 नग दोपहिया वाहन कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811