Let’s travel together.

जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत धरमपुरा का निरीक्षण

0 29

   सुरेंद्र जैन धरसीवा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर, कुमार विश्वरंजन द्वारा ग्राम पंचायत धरमपुरा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों, जिनमें नाला निर्माण, डाइनिंग कक्ष एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य शामिल हैं, का स्थल पर जाकर अवलोकन किया गया ।

निरीक्षण के दौरान पंचायत में संधारित 16 पंजीयों का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत सचिव को शासन के समर्थ पोर्टल में सभी आवश्यक जानकारी की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पंचायत के अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM.) केंद्र का भी निरीक्षण किया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने केंद्र में कचरे के वैज्ञानिक एवं समुचितनिरीक्षण के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। केंद्र में कचरे के पृथक्करण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि SWM 2026 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा स्वच्छता प्रबंधन में किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, अभिलेखों के संधारण एवं स्वच्छता प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के डीपीएम सुमित निलेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा आशीष केशरवानी, पवनी पाण्डेय सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811