Let’s travel together.

12वीं की छात्रा के रेप के आरोपी की बेरहमी से पिटाई, लात घूसों से पीट-पीट कर किया अर्धनग्न

0 94

राजगढ़ : राजगढ़ में नाबालिग से रेप करने के मामले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने आक्रोशित होकर युवक को नंगा कर जमकर पीटा। मामला पुलिस तक पहुंचा और मारपीट के 3 दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ 26 जनवरी को एक युवक ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर रेप किया गया था, जिसे नाबालिग लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और उसे नंगा कर जमकर पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके पश्चात पुलिस ने 3 लोगो के विरुद्ध केस भी दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक उक्त वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस यानी की घटना वाले दिन का ही बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को नग्न कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उक्त पीड़ित युवक के विरुद्ध जीरापुर थाने में एक 12 वीं कक्षा की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर रेप करने के आरोप में पोस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811